जम्मू-कश्मीर में सोमवार की शाम 7:24 मिनट पर किश्तवाड़ और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। इससे लोग दहशत में आ गए। सभी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़े।
हालांकि भूकंप का झटका एक ही लगा, लेकिन लोग देर तक घरों में जाने से कतराते रहे। इस बीच लोगों ने दूरदराज और आसपास में रिश्तेदारों और परिचितों को फोन कर उनका हाल जाना और उन्हें सचेत रहने के लिए कहा।
भद्रवाह में भी भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार घाटी में भूकंप का कोई झटका रिपोर्ट नहीं किया गया है।