फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG Exam: जम्मू में सीयूईटी यूजी की परीक्षा देने पहुंचे हजारों अभ्यर्थी , 24 मई तक होगी परीक्षा

Wed, 15 May 2024 04:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए बुधवार को कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके लिए जम्मू शहर में ही करीब दर्जन भर परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए।
विज्ञापन
जम्मू में सीयूईटी की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी 15 मई से शुरू हो गया है। सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए बुधवार को कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके लिए जम्मू शहर में ही करीब दर्जन भर परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए। इन केंद्र पर हजारों विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। इन परीक्षाओं के में मेरिट के आधार पर बच्चों को कॉलेजों की सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस बार सीयूईटी के आधार पर ही जम्मू विश्वविद्यालय के कॉलेजों सहित क्लस्टर विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में दाखिले होंगे। इसके तहत देशभर के 46 केंद्रीय विश्वविद्यालयों, 37 राज्य विश्वविद्यालयों, 133 निजी, 32 डीम्ड और तीन अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश लिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा सीयूईटी परीक्षा 15 से शुरू होकर 24 मई तक चलेगी। सीयूईटी में देशभर से 13 लाख 48 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।

यह परीक्षा देश के 380 शहरों में आयोजित की गई है, जिसमें भारत के बाहर के 26 शहर भी शामिल हैं। इसमें 63 टेस्ट पेपर शामिल हैं। विशिष्ट विषयों और सामान्य परीक्षा के लिए पेपर की अवधि 60 मिनट रखी गई है, बाकी पेपरों के लिए 45 मिनट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें