पक्का डंगा थाना अंतर्गत ओल्ड रिहाड़ी विश्व हिंदू परिषद कार्यालय के नजदीक चोरों ने एक खड़ी कार के चारों टायर चुरा लिए। सुबह जब कार के मालिक दुकान के लिए निकलने लगे तो देखा कि कार के टायर नहीं हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ओल्ड रिहाड़ी निवासी आशीष महाजन के मुताबिक उन्होंने रोजाना की तरह घर के बाहर रविवार की रात को कार खड़ी कर दी थी, सोमवार सुबह जब वह दुकान पर आने के लिए निकलने लगे तो कार के टायर नहीं थे।
बताया जा रहा है कि इलाके में रहने वाले चार-पांच लड़कों को सोमवार की तड़के पांच बजे पहले एक दूसरी कार से उतरते देखा फिर उन्होंने प्रेशर चेक लगाकर खड़ी कार के चारों टायर उतारे और अपनी कार में डाल लिए। इससे पहले भी वाहनों के टायर चोरी की घटनाएं इलाके में हो चुकी हैं। पुलिस अभी तक चोरों का पता नहीं लगा पाई है।