फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की सरिया चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
रामबन में पकडा गया चोर, बरामद सरिया और जब्त किया गया ऑटो - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामबन। बटोत में पुलिस ने वीरवार को लोहे की सलाखों की चोरी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बटोत के त्रिंगला निवासी अशोक शर्मा ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद ही कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि मंगलवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने त्रिंगला बटोत स्थित उनके घर के पास से पांच क्विंटल लोहे की सलाखें चुरा लीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विश्वसनीय सूत्रों से सुराग मिलने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान हरबंस लाल उर्फ चटु निवासी सनासार, संदीप सिंह उर्फ छोटू निवासी थोपाल और भूषण कुमार निवासी बरूण बटोत के रूप में की है।
लगातार पूछताछ के बाद आरोपियों के खुलासे पर चोरी की पांच क्विंटल लोहे की छड़ें बरामद की गई हैं। पुलिस ने कहा कि अपराध में प्रयुक्त एक लोड कैरियर ऑटो भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आगे की जांच के लिए थाना बटोत में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें