फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ में चोरों ने सात दुकानों के ताले तोड़े, नकदी व सामान लूटा

विज्ञापन
Thief
विज्ञापन
रामबन। जिले के राजगढ़ में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने सात दुकानों के ताले तोड़े और नकदी व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस को घटना की सूचना सोमवार सुबह मिली। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अज्ञात चोरों ने दवाई, फर्नीचर, किराना, कॉस्मेटिक और स्टेशनरी की दुकानों के ताले तोड़े और नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की सूचना सुबह दुकानदारों ने दी। उन्होंने अपनी दुकानों के ताले टूटे पाए थे, और नकदी व कीमती सामान गायब था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के नायब तहसीलदार ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस पोस्ट राजगढ़ ने कहा कि वे चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने उपायुक्त रामबन मुसरत इस्लाम, पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा से निवासियों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की रात्रि गश्त तेज करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें