बाड़ी ब्राह्मणा। सुपरफास्ट बस से महिला के बैग से पैसे चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला अनिता कुमारी ने बताया कि वह विजयपुर से जम्मू की ओर सुपरफास्ट गाड़ी में बैठ कर आ रही थी। उसके पास एक बड़ा बैग था। उसके साथ में उसकी छोटी बेटी भी थी।
बैग बड़ा होने के कारण पीछे बैठे युवकों ने बैग देने के लिए कहा तो दे दिया। क्योंकि बस में काफी भीड़ थी, लेकिन जब वह संदिग्ध लगे तो बैग ले लिया। उसने देखा कि बैग में रखे दो हजार के करीब रुपये गायब हो गए। उसने शोर मचाया, जिसे सुनकर ड्राइवर ने बस रोक दी। महिला ने बताया कि उसके पैसे चोरी हो गए हैं। कंडक्टर और महिला नीचे उतरे तो तीन युवकों को भागते देखा। इतनी देर में वहीं खड़े एक युवक को भी जब महिला ने संदिग्ध देखा तो उसने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया, और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि वह निर्दोष है। वह हरियाणा का रहने वाला है। उसका नाम वीरेंद्र है। उसके पिता से इस बारे में बात हुई, उसके पिता ने बताया कि वह घर से वैष्णो देवी के लिए गया है। पुलिस ने जांच में पाया कि वह चीची माता जा रहा था। फिलहाल पकड़ा गया युवक निर्दोष बताया जा रहा है।