फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर में चाक चौबंद सुरक्षा के बीच शोरूम समेत तीन दुकानों के ताले टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। कसबे में गणतंत्र दिवस पर चाक चौबंद सुरक्षा के बीच शातिरों ने सोमवार की रात एक शोरूम समेत तीन दुकानों के ताले तोड़कर तीन बाइकों समेत सामान चोरी कर लिया। सवांखा मोड़ पर स्थित मनर्बा ऑटो मोबाइल शोरूम में चोर देर रात शटर तोड़कर अंदर घुसे और तोड़फोड़ करने के बाद तीन मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। जाते वक्त आरोपियों ने यहां लगे सीसीटीवी कैमरे समेत डीबीआर को भी तोड़ दिया। इसके अलावा स्वांखा मोड़ पर ही स्थित रमेश जनरल स्टोर को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां से शातिर चार हजार नकदी सहित लाखों का सामन ले उड़े। एक अन्य मामले में कसबे में ही स्थित मोबाइल की दुकान में चोरों ने शटर तोड़ा और तीन मोबाइल, एक कैमरे के साथ अन्य सामान चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह शोरूम पर पहुंचे इसके मालिक सरदार हरदयाल सिंह ने बताया कि जब वह वहां पहुंचे तो शटर टूटा हुआ था और तीन मोटरसाइकिल चोरी हो गए थे। कुछ बाइकों को तोड़ दिया गया है। उन्होंने इसकी सूचना विजयपुर पुलिस थाने में दी। इसके तुरंत बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हरदयाल सिंह ने बताया कि 26 जनवरी पर जगह-जगह पुलिस नाके होने के बावजूद चोरी की वारदातें हो रही हैं। लगभग एक घंटा चोर अंदर तोड़फोड़ करते रहे।
---
विजयपुर पुलिस चोरी की तीनों वारदातों की जांच कर रही है। तीनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही शातिरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक महाजन, एसएसपी सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें