बाड़ी ब्राह्मणा। वार्ड-3 से घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी होने का मामला सामने आया है। मोहन सिंह निवासी वार्ड-3 ने बताया कि वह घर के बाहर स्कार्पिओ नंबर एचआर 03एन 0028 खड़ी करते हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने उसे खड़ी की, और सेंट्रल लॉक लगा दिया।
सोमवार सुबह गाड़ी गायब थी। उन्होंने गाड़ी के बारे में आगे पीछे पता किया, लेकिन कुछ भी पता नहीं लग पाया। उसके बाद उन्होंने बाड़ी ब्राह्मणा थाने में गाड़ी के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश की। आश्वासन दिया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद गाड़ी के बारे में सबूत जुटा पाएंगे। क्षेत्र से स्कॉर्पियो चोरी होने पर लोग स्तब्ध हैं। उनका कहना है कि सेंट्रल लॉक लगाई गाड़ियों की भी चोरी हो रही है। वह भी स्कॉर्पियो जैसी बड़ी गाड़ी की चोरी, जिससे मालूम पड़ता है कि चोरों के हौसले काफी बुलंद हैं। अब लोगों का घर के बाहर गाड़ी खड़ी करना खतरे से खाली नहीं है। संवाद