फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के दौरान देश में बढ़ी महंगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहन लाल भगत की अगुवाई में कांग्रेस टीम ने सीमावर्ती परगवाल सेक्टर के कई पंचायतों का सोमवार को दौरा कर बैठकें कीं। इस दौरान ग्रामीणों की समस्या को सुना और समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस टीम को ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क सहित चिनाब दरिया से भूमि कटाव से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया। बैठक में मोहन लाल भगत ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान देश में महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि आम लोगों के लिए रोजमर्रा की चीजें दूर हो गई हैं, जबकि बेरोजगारी दूर करने के लिए केंद्र सरकार के पास कोई योजना नहीं है। ऐसे में युवा वर्ग में सरकार के प्रति काफी रोष है। केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 हटा कर लोगों के अधिकारों को छीना है। राज्य में बाहर के लोगों के वोट बना कर भौगोलिक स्थिति मिटाने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान के लिए संभावित विभागों के अधिकारियों को अवगत करा कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में बलदेव भगत, रतन लाल, अजय खजूरिया, रमन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें