विशनह थाना अंतर्गत गांव सरोर मैं चोरों को टूटी अलमारी दिखाते हुए सैनिक का भाई तोड़ी गई गार्डर की ?
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। गांव सरोर में चोरों ने दिनदहाड़े एक सैनिक के सूने घर को निशाना बनाया। चोर घर में आलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए।
सैनिक अर्जुन सिंह के भाई मनदीप सिंह ने बताया कि हम लोग पास के गांव में गए थे। वहां किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। उनके घर आज दसवां था। वहीं पर मुझे फोन आया, कि घर में चोरी हो गई है। जब हम घर पहुंचे तो, घर का ताला टूटा था। घर के अंदर का पूरा सामान बिखरा था। अलमारी के लाकर टूटे हुए थे। अंदर से जेवरात व नकदी गायब थी। मनदीप सिंह ने बताया कि मेरा भाई सेना में है। इस वक्त उसकी ड्यूटी देहरादून में है। वह अपने परिवार को भी अपने साथ ले गए हैं। घर पर कोई नहीं है। इनके घर की देखरेख हम ही लोग कर रहे हैं। हमने बिश्नाह थाने पहुंच कर वारदात की जानकारी दी। बिश्नाह पुलिस ने मौके का दौरा किया, और मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी।
सनद रहे की बिश्नाह क्षेत्र चोरों ने दहशत बना रखी है। चोर जहां चाहे वहां चोरी करके निकल जा रहे हैं। बिशनह के आसपास के गांव में 70 के करीब चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक को भी सुलझाने में विफल रही है। लोगों ने कहा कि पुलिस क्षेत्र में गश्त तेज करे, और यहां आने जाने वाले अंजान लोगों पर नजर रखे, क्योंकि बिश्नाह व आसपास के क्षेत्र में अब तक कई चोरियां हो चुकी हैं। ज्यादातर सूने घर चोरों का निशाना बर रहे हैं।
फोटो सहित बिश्नाह के गांव सरोर में चोरों द्वारा तोड़ी गई गार्डन मारी को दिखाते सैनिक के भाई