बिश्नाह में खेत से बरामद चोरी किया गया सरिया।
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। पुलिस ने क्षेत्र के गांव चक वजीरू में खेतों में पड़ा 80 क्विंटल के करीब सरिया कब्जे में लिया। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि खेतों में सरिया पड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में ले लिया।
लोगों का कहना था कि यह गांव से कुछ दूरी पर पड़ा होने के कारण जब किसी व्यक्ति ने उसे देखा तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। बाद में विश्नाह पुलिस ने इस सरिया को बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस को सौंप दिया। क्योंकि यह सरिया 9 जून को बाड़ी ब्राह्मणा से चोरी हुआ है। चोरी के बाद से बिश्नाह थाना अंतर्गत गांव चक वजीरू में इसे खेत में रखा गया था। पुलिस जांच में जुट गई है कि यह सरिया यहां कैसे पहुंचा, और इसे चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले कौन लोग थे।