फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोड़ी में दुकान के शटर टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बरोड़ी क्षेत्र में चोरों ने शुक्रवार की एक दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन

दुकान के मालिक राजेश्वर सिंह जमवाल ने बताया कि बरोड़ी मुख्य चौक पर उनकी किराना की दुकान है। रोजाना की तरह जब सुबह दुकान पर आए तो देखा कि शटर के ताले टूटे थे लोहे की ग्रिल में रॉड डालकर ऊपर खींचा गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से चोर की वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। उन्होंने बताया कि मुख्य चौक में दुकान होने के कारण हो सकता आवाजाही के चलते वह चोरी को अंजाम देने में नाकामयाब हो गए हो, लेकिन इलाके में चोरी की वारदात होने पर दहशत है। क्योंकि तीन दिन पहले ही एक किराना की दुकान को भी निशाना बनाया गया था, जिसमें तकरीबन 20 हजार के करीब सामान चोरी कर लिया गया था। चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए बरोड़ी बाजार के दुकानदार बाड़ी ब्राह्मणा थाने में गए, और पुलिस से चोरों पर नकेल कसने की गुहार लगाई। इस मौके राजेश्वर सिंह, मास्टर अतर सिंह, जगदीश सिंह और अन्य दुकानदार मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें