फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने 10 दिन के अंदर शिव मंदिर को दूसरी बार बनाया निशाना, मंदिर का दान पत्र तोड़कर हजारों रुपए की चोरी।

विज्ञापन
चोरों ने 10 दिन के अंदर शिव मंदिर को दूसरी बार बनाया निशाना, मंदिर का दान पत्र तोड़कर हजारों रुपए की - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र में चोरों ने आतंक मचा रखा है। वह भगवान के घर को भी नहीं बख्श रहे हैं। बुधवार को वार्ड नंबर-6 में शिव मंदिर को चोरों ने दूसरी बार निशाना बनाते हुए दानपत्र को तोड़कर नकदी चुरा ली। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

मंदिर के सेवादार रवि कुमार ने बताया कि रोज की तरह रात को मंदिर बंद करके घर चले गए थे, लेकिन जब सुबह आकर देखा तो दानपत्र टूटा था। उसमें पड़े पैसे चोर चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले भी इसी मंदिर को निशाना बनाया गया था। तब भी चोरों ने मंदिर में पड़ी नकदी चोरी की थी। सेवादार ने बताया कि हमने पहले भी पुलिस को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई। इस संदर्भ में बिश्नाह थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें