फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशनह क्षेत्र के चोरली गांव मार्ग में चोरों द्वारा एक किराना की दुकान के पीछे से दीवार तोड़ने के बाद चोरी की वारदात को दिया अंजा

विज्ञापन
विशनह क्षेत्र के चोरली गांव में पुलिस को जानकारी देते दुकान के मालिक दुकान - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। एक-दो दिन बाद चोर कोई न कोई वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। उसी के चलते शनिवार को चोरों ने क्षेत्र के गांव चोरली के मुख्य मार्ग पर एक किराना की दुकान को निशाना बनाया।
विज्ञापन

चोरों ने अशोक कुमार नाम के व्यक्ति की दुकान के पीछे की दीवार को तोड़ने के बाद उसके अंदर घुसकर पहले जूस पिया। उसके बाद गल्ले में पड़ी 25 हजार के करीब नकदी पर हाथ साफ किया। दुकान के अंदर से चोरों ने उन सामान पर हाथ साफ किया जो महंगा था, जिसमें तेल, देसी घी, ड्राई फ्रूट्स, सिगरेट शामिल है। सुबह किसी ने दुकान के पीछे से टूटा देखा तो इसकी जानकारी दुकान के मालिक अशोक कुमार को दी। जिसने दुकान पर आने के बाद जब देखा दीवार पीछे से टूटी है तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, उन्होंने जांच की और चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र में हो रही चोरियों से दुकानदारों में दहशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें