किसानों ने बारिश से खराब फसलों का निरीक्षण कर तहसीलदार से राहत राशि मुहैया करवाने की मांग की है। बासपुर पंचायत के सरपंच चौ मोहिन्द्र सिंह के नेतृत्व में सीमांत क्षेत्र के किसानों ने तहसीलदार मनोज कुमार को ज्ञापनपत्र सौंपा और बारिश-ओलों से खराब गेहूं, सरसों, सब्जियों का निरीक्षण करवा कर राहत राशि मुहैया करवाने की मांग की।
पंच यशपाल, गोपाल दास, मदन लाल, बहादूर लाल, अशोक कुमार, सरफा राम, बूटी राम, कीमती लाल ने कहा कि बारिश से मवेशियाें का चारा बरसीन भी खराब हो गया है। उन्होंने नुकसान की भरपाई के लिए राहत राशि मुहैया करवाने की मांग की। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि शीघ्र सूचियां बनाकर राहत राशि के लिए जिलाधीश को भेजा जाएगा।