फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा ग्रिड में महिला कर्मियों की अहम भूमिका: एडीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। महिला पुलिस कर्मी सुरक्षा ग्रिड में अहम भूमिका अदा कर रही हैं। यह बात एडीजीपी मुकेश सिंह ने आईआरपी-15 बटालियन हेडर्क्वाटर के दौरे के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने आईआरपी-15वीं बटालियन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर शिकायतों का निवारण किया।
विज्ञापन

दौरे के दौरान सीओ मुबस्सर लतीफी ने एडीजीपी जम्मू जोन का स्वागत किया और उन्हें बटालियन की विभिन्न उपलब्धियों से अवगत कराया। महिला पुलिस कर्मियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कार्मिक प्रबंधन, विभिन्न तैनाती, कर्तव्यों की प्रकृति, बुनियादी ढांचे की आवश्यकता, कल्याणकारी उपायों और पुलिस कर्मियों को दिए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यूनिट की जरूरतों के बारे में भी बताया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपने अनुरोध और शिकायतों को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें