फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशरूम की खेती कर युवा कमाएं पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (स्कास्ट) का दौरा किया। इस दौरान मशरूम की खेती पर स्नातक छात्रों के साथ बातचीत की। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें एक उद्यम के रूप में मशरूम की खेती करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने जोर देकर कहा कि साल भर मशरूम की कृत्रिम खेती आय सृजन का एक विश्वसनीय स्रोत हो सकती है। छात्रों को न केवल अपनी आजीविका कमाने में मदद मिलेगी बल्कि नौकरी तलाशने वालों के बजाय नौकरी प्रदाता करने में मदद होगी। इस मौके पर वीसीडॉ. जेपी शर्मा, डॉ. एसके गुप्ता, निदेशक विस्तार डॉ. बिक्रम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें