फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विवि में 13 से ऑफलाइन होंगी पहले समेस्टर की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में यूजी-पीजी में दाखिला प्रक्रिया छह दिसंबर को पूरी होगी। इसके बाद पहले सेमेस्टर के छात्रों की ऑफलाइन कक्षाएं 13 दिसंबर से शुरू होंगी। वहीं, जम्मू विवि में भी 20 दिसंबर से पहले सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले छात्रों को ऑफलाइन कक्षाओं के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय विवि के प्रोक्टर डॉ. बच्चा बाबू ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया पूरी होते ही छात्रों को ऑफलाइन कक्षाओं के लिए विवि में बुलाया जाएगा। बताया कि मौजूदा समय में विश्वविद्यालय ने विकास कार्यों की तेजी लाई है। उम्मीद है कि लंबित कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा।
जम्मू विश्वविद्यालय अकादमिक मामलों के डीन प्रो. नरेश पाधा ने बताया कि 20 दिसंबर से स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑफलाइन शुरू की जाएंगी। हालांकि, अन्य सेमेस्टर की कक्षाएं ऑफलाइन मोड से चल रही हैं। विद्यार्थी और शोधार्थी नियमित पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें