कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में घायलों को हरसंभव मदद का रियासती सरकार ने भरोसा दिलाया है। यदि आवश्यकता पड़ी तो सरकारी खर्च पर विशेषीकृत इलाज के लिए उन्हें रियासत से बाहर भी भेजा जाएगा।
रियासत के ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान ने रविवार को एसएमएचएस तथा बोन एंड ज्वाइंट हास्पिटल का दौरा कर घायलों का कुशलक्षेम पूछा।
इस दौरान उन्होंने घायलों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी हरसंभव सहायता करेगी। उन्होंने कार्रवाई में घायल इशफाक मजीद, फाजिल अहमद लोन, शब्बीर अहमद लोन, शौकत अहमद गनेई, यावर रशीद, जावेद अहमद, दानिश आदि से मिलकर उनका हालचाल लिया।
उन्होंने घायलों को फौरी आर्थिक मदद भी की। मेडिकल सुपरिटेंडेंट नाजिर अहमद चौधरी ने बताया कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है ताकि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें।