फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: गुरेज में देश की सबसे लंबी टनल का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी के सीजन में बर्फबारी से कटे रहने वाले गुरेज कसबे को कश्मीर वादी से सीधा संपर्क देने के लिए सबसे लंबी रोड टनल का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। 9 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली 18 किलोमीटर लंबी टनल के प्रस्ताव को बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा है।
विज्ञापन


बीआरओ के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर एके दास ने बताया कि गुरेज के लिए प्रस्तावित टनल देश की सबसे लंबी रोड टनल होगी। वर्तमान में 9.2 किलोमीटर लंबी चिनैनी-नाशरी रोड टनल देश में सबसे लंबी रोड टनल है जिसका काम जल्द पूरा होने वाला है।

प्रोजेक्ट की संभावना तलाशने के लिए अध्ययन किया जा चुका है। टनल के मूर्त रूप लेने से न सिर्फ रक्षा बलों बल्कि नागरिकों को भी व्यापक लाभ होगा।
विज्ञापन

नाशरी टनल से लगभग दोगुनी 18 किलोमीटर होगी लंबाई

गुरेज कसबा लाइन आफ कंट्रोल से सटा बेहद खूबसूरत कसबा है। आतंकी घुसपैठ का रूट होने की वजह से सुरक्षा की दृष्टि से इलाका संवेदनशील है। बताया जा रहा है कि टनल परियोजना कश्मीर में महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है जिससे गुरेज सेक्टर की सुरक्षा सहित किशनगंगा हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को भी मदद मिलेगी।

इसके अलावा दास ने अन्य टनल प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि टंगधार को संपर्क देने के लिए 6.5 किलोमीटर लंबी साधना टनल, केरन सेक्टर में फुर्कियां और मच्छेल सेक्टर में 3.5 किलोमीटर लंबी जमींदार गली टनल बनाई जाएंगी।

कई अन्य परियोजनाएं बीआरओ को सौंपे जा सकती हैं। सड़क संपर्क मजबूत होने से रियासत की रक्षा-सुरक्षा के अलावा विकास को रफ्तार मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें