प्यार, इश्क और मोहब्बत खुदा की इबादत की तरह है। प्यार का एहसास ही इतना खास है कि पतझड़ के मौसम में भी बहारों सी ठंडक देता है और गर्मी की तपन भी बारिश की बूंदों सी लगती है। बुरे हालात भी बुरे नहीं लगते और हर पल उसके साथ का एहसास आपको अकेला नहीं होने देता।
इन हसीन लम्हों को यादगार बनाने के लिए वेलेंटाइन डे का दिन खास रहा। इश्क मजनूं की वह आवाज है जिसके आगे कोई लैला किसी दीवार से रोकी न गई।
प्यार की इस राह में रविवार को यह शेयर हकीकत साबित हुआ। बहिष्कारों, बंदिशों और रुकावटों को पीछे छोड़ते हुए अपने चाहने वालों, दोस्तों और अभिभावकों के साथ प्यार का खुलकर इजहार किया गया।