फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उपराज्यपाल ने कश्मीर महिला संगठन की सदस्यों के साथ किया संवाद

विज्ञापन
एलजी के साथ वार्ता करतीं महिला संगठन की सदस्य।
विज्ञापन
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को राज भवन में कश्मीर महिला संगठन के सदस्यों के साथ संवाद किया। उपराज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित इस संगठन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है, जो जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की प्रगति और समृद्धि में योगदान दे रही है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा, आज हमारी बेटियां नया इतिहास रच रही हैं। वे विभिन्न क्षेत्रों में रोल मॉडल के रूप में उभर रही हैं और नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। वे हमारे सामाजिक-आर्थिक प्रगति की आधारशिला हैं और त्वरित विकास की प्रेरक शक्ति हैं।
उपराज्यपाल ने कहा कि भारतीय संविधान ने महिलाओं को बिना किसी भेदभाव के समान अधिकार दिए हैं। उन्होंने कहा, पिछले कुछ वर्षों में, हमने महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित कार्यक्रमों और पहलों के माध्यम से प्रयासों को तेज किया है। हमारा लक्ष्य है कि हमारी बेटियों को प्रमुख क्षेत्रों में अधिक अवसर प्राप्त हों, ताकि वे विकसित भारत और आत्मनिर्भर जम्मू-कश्मीर की यात्रा में योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें