फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy Victory: रणजी चैंपियंस जम्मू-कश्मीर टीम पर धनवर्षा, बीसीसीआई पांच करोड़ तो जेकेसीए तीन करोड़ देगा

Wed, 11 Mar 2026 11:55 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रणजी ट्रॉफी जीतने वाली जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम पर इनामों की बारिश हो गई है, जिसमें बीसीसीआई ने 5 करोड़ और जेकेसीए ने 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इससे पहले मुख्यमंत्री भी 2 करोड़ रुपये देने का ऐलान कर चुके हैं।
 
विज्ञापन
जेकेसीए हॉस्टल ग्राउंड पर बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और ब्रिगेेडियर अनिल गुप्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने वाली जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम पर धनवर्षा हुई है। टीम के खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई ने पांच करोड़ तो जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने तीन करोड़ नकद पुरस्कार की घोषणा की है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दो करोड़ रुपये का इनाम दिया है। अब तक टीम पर 10 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है।

विज्ञापन

जीत की खुशी में नाचते जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के सदस्य। - फोटो : संवाद
फाइनल मैच में कर्नाटक को उसकी जमीन पर धूल चटाने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में जश्न का माहौल है। खिलाड़ियों को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को जेकेसीए के हॉस्टल ग्राउंड में समारोह हुआ। इसमें बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने विजेता टीम का हौसला बढ़ाते हुए पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसी मंच से जेकेसीए ने भी टीम को तीन करोड़ रुपये देने का एलान किया। मिथुन मन्हास ने कहा, इस टीम ने साबित कर दिया है कि उसमें बड़ी से बड़ी टीम को उसी के घर में जाकर हराने का माद्दा है। ये जीत जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए एक नई उम्मीद की किरण है।

बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास, ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता और अन्य मैगजीन का अनावरण करते हुए। - फोटो : संवाद
समारोह में टीम के खिलाड़ियों ने ट्राॅफी के साथ जमकर डांस भी किया। इसमें शहर के प्रबुद्ध लोग भी पहुंचे थे। सभी ने खिलाड़ियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की प्रशंसा की और इसे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। 
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी जीतने पर बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास से मिले चेक के साथ खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री ने चैंपियन खिलाड़ियों के सम्मान में एक विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना करते हुए दो करोड़ रुपये की इनामी राशि देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें