जम्मू विश्वविद्यालय में शुक्रवार को ‘डिस्प्ले योर टैलेंट’ का शुक्रवार को चौथा दिन था। वेस्टर्न म्यूजिक की धुनों ने सभी को झुमाकर रख दिया। इस दिन वेस्टर्न वोकल (सोलो और ग्रुप), क्ले माडलिंग और इंस्टिलेशन की स्पर्धाएं हुईं। वेस्टर्न वोकल (सोलो) में जीसीडब्ल्यू परेड की हिमानी वैद अव्वल रहीं।
एसपीएमआर कालेज आफ कामर्स के सचिन चौधरी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि जीसीडब्ल्यू गांधीनगर की सुमेरा खालिक तीसरे स्थान पर रहीं। सर्टिफिकेट आफ मेरिट बिजनेस स्कूल जेयू में सुमित संबरिया, शुमालिनी गोस्वामी और केसी ला कालेज के आसिफ को दिए गए। टीचर इंचार्ज डा. सरबजीत कौर रहीं।
वेस्टर्न वोकल (ग्रुप) में बिजनेस स्कूल की टीम अव्वल रही। जीसीडब्ल्यू परेड की टीम दूसरे, जबकि जीसीडब्ल्यू गांधीनगर की टीम को तीसरा स्थान मिला। सर्टिफिकेट आफ मेरिट सरकारी एमएएम कालेज की टीम को दिया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक अजय चौरसिया, सुमित शर्मा और सोनिका मारवाह थे।
टीचर इंचार्ज डा. सद्दाफ शाह रहे। क्ले माडलिंग में जीडीसी अखनूर की रश्मि सिंह, इंस्टीट्यूट आफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स (इम्फा) की जेहरा बतूल, और डिपार्टमेंट आफ लाइफ लांग लर्निंग की दीक्षा अंडोत्रा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। सर्टिफिकेट आफ मेरिट जीसीडब्ल्यू गांधीनगर की सृष्टि कौल और इम्फा की महक सवान को मिला।