जम्मू पठानकोट हाईवे पटली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से राहगीर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम करवाने के लिए रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार सुरजीत कुमार 35 निवासी तरोड़ पटली मोड़ के पास किसी काम के से गया हुआ था। बताया गया है कि जिस समय सुरजीत सड़क पास कर रहा था।
उसी समय एक तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस को सीज का चालक हिरासत में ले लिया है।