देशभर से बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। इस बार भी बाबा पूरे आकार में अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में विराजमान हैं। अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह में सामने आईं बाबा बर्फानी की ताजा तस्वीरों से साफ है कि इस वर्ष हिमलिंग बड़े आकार का है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अमरनाथ गुफा में इस साल बना शिवलिंग
- फोटो : Amar Ujala
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की एडवांस पार्टी मई महीने के पहले सप्ताह में बाबा बर्फानी के पहले आधिकारिक दौरे पर जाएगी। इसमें श्राइन बोर्ड के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ इंजीनियर और विशेषज्ञ भी शामिल रहेंगे। सूत्रों की मानें तो यात्रा व्यवस्था से जुडे कुछ लोग हाल ही में पवित्र गुफा तक होकर आए हैं।
विज्ञापन
भव्य आकार में विराजमान हैं बाबा बर्फानी
3 of 5
बाबा बर्फानी की ये फोटो सबसे ताजी फोटो बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है
- फोटो : Amar Ujala
उनके मुताबिक हिमलिंग भव्य आकार ले चुका है। देरी से हुई बर्फबारी के बाद भी यात्रा मार्ग पर अभी अच्छी खासी बर्फ जमा है। इसे हटाने के लिए अगले माह से काम शुरू होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि इस साल दो जुलाई से अमरनाथ यात्रा आरंभ होगी। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है।
4 of 5
बाबा बर्फानी की ये फोटो सबसे ताजी फोटो बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है
- फोटो : Amar Ujala
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को उचित चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर श्रीनगर के अलावा जम्मू संभाग के मुगल रोड को भी कवर किया जाएगा। जम्मू संभाग में मेडिकल बोर्ड के लिए 39 डाक्टरों की सेवाएं ली जा रही हैं।
बाबा बर्फानी की ये फोटो सबसे ताजी फोटो बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यात्रियों की सहूलियत के लिए एंबुलेंस सेवा मजबूत होगी। स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू से कश्मीर जोन के लिए डेपुटेशन पर अतिरिक्त पैरामेडिकल स्टाफ और डाक्टरों को भेजा जाएगा।