फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: छात्रों ने तिरंगे के साथ NIT श्रीनगर की ओर किया कूच

Wed, 27 Apr 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
nit srinager - फोटो : अमर उजाला
एनआईटी श्रीनगर में लाठीचार्ज का विरोध शुक्रवार को भी जारी रहा। जम्मू से एनआईटी श्रीनगर जा रहे विद्यार्थियों को पुलिस ने नगरोटा में ही रोक दिया। 
विज्ञापन

2 of 8
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
पुलिस के साथ प्रदर्शनकारी छात्रों की जमकर धक्का-मुक्की हुई। छात्रों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। 
विज्ञापन

3 of 8
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
शुक्रवार सुबह जम्मू विश्वविद्यालय से नेशनल स्टूडेंट एसोसिएशन के बैनर तले छात्रों ने जम्मू यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पर उतरे छात्र रैली की शक्ल में बिक्रम चौक तक पहुंच गए। यहां एक बस से छात्रों ने एनआईटी श्रीनगर जाने की कोशिश की। 

4 of 8
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
छात्रों की इस योजना का पुलिस को तब पता चला, जब वे भारत माता के  जयघोष लगाते हुए फ्लाईओवर से नगरोटा की ओर निकल गए। इसके बाद पुलिस के वाहनों ने बस का पीछा किया। इस बीच नगरोटा में अन्य पुलिस बल को बुला लिया गया था। 
विज्ञापन

5 of 8
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
बस पर सवार प्रदर्शनकारी छात्र नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन नगरोटा में पुलिस ने बैरिकेट लगाकर बस को रोक दिया। इसके बाद छात्रों ने बस से उतरकर हाईवे पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 8
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
इस बीच कई बार प्रदर्शनकारी छात्रों की पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे तिरंगे लहराते हुए श्रीनगर जाने पर अड़े थे। 
विज्ञापन

7 of 8
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम में कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम भी लगा। छात्रों ने गठबंधन सरकार में भाजपा और पीडीपी के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप से प्रदर्शनकारी छात्र उसी बस में सवार होकर वापस जम्मू विश्वविद्यालय लौट आए।
विज्ञापन

8 of 8
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
वहीं जम्मू शहर में कई संगठनों ने रैली निकाल कर एनआईटी मामले में आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें