फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह: हिमस्खलन में एक जवान शहीद, एक लापता

Fri, 25 Mar 2016 11:20 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
लांस हवलदार भवन तमांग - फोटो : ADGPI - Indian Army
विज्ञापन
लेह के तुर्तुक में शुक्रवार सुबह सेना की एक पेट्रोल‌िंग पार्टी हिमस्खलन की चपेट में आ गई। हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के दो जवान लापता हो गए। लपाता जवानों में से एक को बर्फ में से निकाल लिया गया, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रक्षा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेना के जवान रोजाना की तरह गश्त पर थे। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ और दो जवान बर्फ में फंस गए। खबर मिलते ही सेना ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान जवानों ने अपने एक साथी को जिंदा निकाल लिया।

सेना की उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी के अनुसार घायल जवान को नजदीक के चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। शहीद जवान की पहचान लांस हवलदार भवन तमांग के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग तहसील के लोपशु गांव का रहने वाला था। उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने लांस हवलदार भवन तमांग के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

गौरतलब प्रशासन द्वारा कश्मीर घाटी के कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। चेतावनी में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें