फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव की बेटी बनी फ्लाइंग ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला के सीमावर्ती कांगवाला गांव की प्रियंका चौधरी के इंडियन एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनने की सूचना मिलने के बाद से गांव में खुशी की लहर है। प्रियंका के पिता उजागर सिंह को मुबारक बाद देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

प्रियंका चौधरी ने कहा कि उन्हें बचपन से ही सेना में भर्ती होने की ललक थी। पिता जी सेना में होने के चलते और बल मिला। प्रियंका के अनुसार 10वीं तक सांबा में शिक्षा हासिल की। बाद में गांधी नगर स्थित कॉलेज में पढ़ाई की और एमएससी जम्मू यूनिवर्र्सिटी से की। इससे पहले इंडियन आर्मी में परीक्षा दी थी। उन्होंने कहा कि एयर फोर्स में सिलेक्शन होने पर अच्छा लग रहा है। सीमावर्ती गांव में रहकर इस मुकाम पर पहुंचना, उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रियंका ने कहा कि परिवार ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। मम्मी-पापा ने इस मुकाम तक पहुंचने में काफी मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें