बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा स्थित कश्मीर स्टील फैक्ट्री के एक कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रवि महतो पुत्र केर महतो निवासी बिहार जो बाड़ी ब्राह्मणा कि कश्मीर स्टील फैक्ट्री में काम कर रहा था, काफी समय से बीमार था। वीरवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। वहां से उसको जीएमसी जम्मू में लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद