फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा में कार खाई में गिरी, कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर डोडा-भद्रवाह राजमार्ग पर टेक पुल पेट्रोल पंप के निकट एक मारुति कार (पीबी 35 एल-3419) के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान अमजद हुसैन (35) पुत्र शौकत हुसैन निवासी भाला डोडा के रूप में हुई है। वह पुलिस कांस्टेबल था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दस बजे टेक पुल के पास अनियंत्रित हो कर आठ सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और वाहन में सवार व्यक्ति को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर कार्यरत था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें