फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चमक रहा फैनियां बनाने का कारोबार, उधमपुर तक करते हैं सप्लाई

Sat, 04 Oct 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में करवाचौथ को लेकर फैनियां बनाने का कारोबार खूब चमक रहा है। दुकानदारों के पास एडवांस में आर्डर आने शुरू हो गए हैं जिसके लिए कारीगर दिन-रात काम में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि गत एक सप्ताह से कारीगर फैनियां बनाने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। कस्बे में व घगवाल में फैनियां बनाने वाले एक दर्जन कारीगर स्टाॅक बनाकर हलवाइयों को बिक्री करते हैं। वह उधमपुर तक सप्लाई करते हैं। गत 40 वर्ष से फैनियां बनाने के कारोबार में लगे बुआ दित्ता का कहना है कि पहले उनका कारोबार अच्छा था वह उधमपुर तक सप्लाई करते थे और फैनियां काफी मशहूर थीं। उनके पास आर्डर के मुताबिक सामान नहीं बन पाता था। धीरे-धीरे बिक्री भी कम होने लगी उन्होंने भी माल कम बनाना शुरू किया।
कानपुर से आए कारीगर राज कुमार ने कहा कि वह 17 वर्ष से सांबा में फैनियां बनाते आ रहे हैं। पहले उनके पिता इस काम में थे अब हम बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में यहां के लोग करवाचौथ के व्रत पर फैंनियां जरूर खाते हैं। इस त्योहार पर उनका कारोबार भी खूब चमक रहा है। उनके पास एडवांस में आर्डर आ रहे हैं और कारीगर इसके पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें