फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

Sat, 04 Oct 2025 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। साइबर अपराध से बचाव के प्रति शुक्रवार को साइबर पुलिस स्टेशन पुंछ ने नगर कृष्णचंद्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका संचालन साइबर पुलिस स्टेशन पुंछ के एसएचओ इंस्पेक्टर हबीब-उल-रहमान और उनकी टीम ने किया। उन्होंने छात्रों और कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक किया जिसमें सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी की रोकथाम शामिल है। प्रतिभागियों को फ़िशिंग, फर्जी नौकरी के प्रस्ताव, डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी और व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग जैसे सामान्य ऑनलाइन खतरों के बारे में शिक्षित किया गया। टीम ने साइबर धोखाधड़ी के मामलों में तत्काल सहायता के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) और टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें