मीरां साहिब। ब्लॉक क्षेत्र के कई गांव में गांजा, चरस सहित अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद भी प्र्रशासन की ओर से कोई कार्यवाई नहीं की जा रही। रमेश कुमार का कहना है कि पहले भुक्की का कारोबार चलता था और इसके साथ हेरोइन भी बेची जाती थी। हेराइन की अधिक कीमत होने पर अब अधिकतर युवा वर्ग के लोग गांजे के साथ चरस का प्रयोग कर रहे। दूसरे राज्यों से गांजा आ रहा है पर पुलिस कोई कार्यवाई नहीं कर रही है। इससे दिनोंदिन क्षेत्र में नशीले पदार्थों का कारोबार बढ़ रहा है।
बुजुर्ग जीतराज का कहना है कि मीरां साहिब क्षेत्र में यहां रिंग रोड का निर्माण कार्य चल रहा। उक्त स्थानों पर लोग धड़ल्ले के साथ नशीले पदार्थों का कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाम के समय विशेष कर युवा वर्ग के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। उन्होंने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि रिंग रोड निर्माण कार्य के स्थान पर शाम के समय पुलिस की ओर से गश्त की व्यवस्था की जाए, ताकि नशे के अंधकार में जा रहे लोगों को बचाया जा सके। मीरां साहिब पुलिस थाना प्रभारी सुल्तान मिर्जा का कहना है कि पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। जल्द ही नशीले पदार्थ का कारोबार करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।