फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खबर

Thu, 31 Mar 2016 08:49 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर-सोनमर्ग राजमार्ग - फोटो : फाइल
विज्ञापन
श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग को करीब तीन महीने तक बंद रहने के बाद वीरवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। मार्ग के खुलने के साथ ही पर्यटकों से भरी सैकड़ों गाड़ियां सोनमर्ग की ओर रवाना हुईं।
विज्ञापन


इसके साथ ही सोनमर्ग के लोगों के लिए पर्यटन सीजन की शुरुआत हो गई। एसडीएम कंगन गुलाम मोहम्मद मीर के अनुसार इस मार्ग को बार्डर रोड्स आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद खोला गया है।

श्रीनगर-लेह मार्ग की देखरेख का जिम्मा बीआरओ के पास है। फिलहाल श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर प्रशासन और बीआरओ की कड़ी निगरानी में यातायात संचालित होगा। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष दिसंबर के महीने में हुई बर्फबारी, हिमस्खलन के खतरे आदि के चलते इस मार्ग को एहतियातन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गगनगीर जो सोनमर्ग से 12 किलोमीटर पहले पड़ता है, उससे आगे किसी को भी जाने के अनुमति नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें