फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी को आज चक्का जाम

Tue, 31 Mar 2015 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता पर हमला करने वालों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगाें में रोष है। सोमवार को मामले में लोगों ने अन्य हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग पर मंगलवार को चक्का जाम करने का निर्णय लिया। सोमवार को विभिन्न बिरादरी के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें  मंगलवार को चक्का जाम करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


 राजपूत सभा के प्रधान इंद्र सिंह, रामदासिया सभा प्रधान भगवान दास, जाट सभा प्रधान गार सिंह, महाशा सभा प्रधान जोगिंद्र पाल, भाजपा जिला प्रधान कश्मीरा सिंह, कांग्रेस नेता विनोद मिश्रा, कांग्रेस नेता सुभाष भगत, सरपंच शमशेर सिंह, सरपंच दर्शन सिंह, राज सिंह आदि मौजूद थे।

बैठक में कहा कि 10 दिन पूर्व भाजपा जिला महासचिव जंगवीर सिंह चिकू पर हमला किया गया था। दस दिन बाद भी पुलिस द्वारा गठित सिट नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी दबाव के चलते मामले में देरी कर रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। कहा कि अवैध तरीके से गुर्जर समुदाय के लोग जमीनाें पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें