फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्राल मुठभेड़ में लगातार हैंडलर के संपर्क में रहे आतंकी,ऑडियो वायरल

Mon, 06 Mar 2017 11:48 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकियों की बातचीत का ऑडियो वायरल - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में मुठभेड़ के दौरान ढेर किए गए आतंकियों की फोन पर हुई आखिरी बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। आतंकियाें के इस कथित ऑडियो में सुरक्षा बलाें द्वारा घिरा आतंकी अपने हैंडलर से हुई बातचीत में अपनी घबराहट बयान कर रहा है।
विज्ञापन


हैंडलर उसे डटकर मुकाबला करने को प्रेरित करता है। हालांकि, सुरक्षा बलों ने इस ऑडियो की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वायरल हुए 5 मिनट 20 सेकेंड के इस ऑडियो में आकिब अपने चीफ से कहता सुनाई दे रहा है कि हम फंस चुके हैं, भागने का कोई मौका नहीं है।

अजान के शुरू होते ही सुरक्षा बल फायरिंग शुरू कर देंगे। आतंकी चीफ उसे दिलासा देते हुए कह रहा है, हिम्मत से काम लो। अगर शहादत का मौका भी होगा तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अगर निकल पाए तो वो भी कामयाबी है, अगर शहीद हुए तो वो भी कामयाबी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मुठभेड़ में ढेर हुए थे 2 आतंकी

मुठभेड़ में ढेर हुए थे 2 आतंकी - फोटो : डेमो फोटो
ओसामा (दूसरे आतंकी) को भी यह बताओ कि वह टेंशन न ले। आकिब सहमी आवाज में यह कहता भी सुनाई दे रहा है, हमारे निकलने का कोई रास्ता अब बचा नहीं है। आतंकी चीफ आकिब को बाहर निकलकर सुरक्षाबलों को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की बात कर रहा है।

साथ ही कह रहा है कि मरना अंदर भी है बाहर भी लेकिन सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाओ। ऐसा करने से मकान मालिक भी नुकसान से बच जाएगा। गौरतलब है कि मुठभेड़ में हिज़्ब का स्थानीय आतंकी आकिब भट उर्फ आकिब मोलवी और जैश का पाकिस्तानी आतंकी सैफुल्ला उर्फ ओसामा मारे गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें