दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल के पिंगलिश इलाके के पूर्व सरपंच अब्दुल रशीद के घर में घुस कर आतंकियों ने उनके बेटे को एसपीओ की नौकरी छोड़ने को कहा है। आतंकियों की यह धमकी वायरल हुए वीडियो में सामने आई है।
गौरतलब है कि निकाय और पंचायत चुनावों की घोषणा के बाद पहली बार आतंकी किसी पंचायती सदस्य के घर में दाखिल हुए हैं। वीडियो में अब्दुल रशीद बोल रहे हैं कि में पहले सरपंच था, लेकिन अब नहीं हूं।
मेरा बेटा एसपीओ है उसका नाम वसीम राजा है। मैं उससे यहां माइक पर इस्तीफे का ऐलान कराऊंगा, जिससे पूरे गांव को पता चले कि उसने इस्तीफा दे दिया है।