फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवान का अस्पताल की जगह पोस्ट पर ही पोस्टमार्टम, बीएसएफ और क्षेत्रवासियों को दिए जख्म

Thu, 20 Sep 2018 01:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद बीएसएफ के जवान के शव का पोस्टमार्टम भी बीएसएफ पोस्ट पर हुआ। अमूमन पोस्टमार्टम किसी अस्पताल में ही होता है। इससे भी सवाल खड़ा होता है कि आखिर ऐसा क्या था कि पोस्ट पर ही पोस्टमार्टम करना पड़ा। 
विज्ञापन


रामगढ़ पुलिस ने सभी औपचारिकताएं पूरी कीं और पार्थिव शरीर को बीएसएफ के पलौड़ा स्थित हेडक्वार्टर भेजा। सूत्रों का कहना है कि डाक्टरों की विशेष टीम ने पोस्टमार्टम किया है। पूरी कार्रवाई पुलिस, प्रशासन, बीएसएफ के कई सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी हुई। 

बीएसएफ और क्षेत्रवासियों को दिए जख्म
सीमांत क्षेत्रों में पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन करता रहा है। अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर बसे लोग लगातार गोलीबारी का दंश झेलते रहे हैं। 
विज्ञापन


इसी साल फरवरी में कमोर कैंप का पूर्व सैनिक सुरेश चौधरी मारा गया था। 22 मई को केसो गांव के 12 लोग घायल हो गए थे। 12 जून को चमलियाल पोस्ट के पास पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में बीएसएफ के एक डिप्टी कमांडेंट सहित 4 जवान शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन

शव घर भेजा या नहीं, कोई पता नहीं

अब तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि शहीद जवान का शव उसके गांव भेजा गया या नहीं। क्योंकि बीएसएफ की तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। न ही कोई अधिकारी इसके बारे में जवाब दे रहा है। हालांकि जब भी कभी कोई जवान शहीद होता है तो पूरे सम्मान के साथ उसके शव को पैतृक गांव भेजा जाता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें