फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों ने एसपीओ को दी नौकरी छोड़ने की धमकी, पूर्व सरपंच के घर में घुसकर बनाई वीडियो

Thu, 20 Sep 2018 02:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल के पिंगलिश इलाके के पूर्व सरपंच अब्दुल रशीद के घर में घुस कर आतंकियों ने उनके बेटे को एसपीओ की नौकरी छोड़ने को कहा है। आतंकियों की यह धमकी वायरल हुए वीडियो में सामने आई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि निकाय और पंचायत चुनावों की घोषणा के बाद पहली बार आतंकी किसी पंचायती सदस्य के घर में दाखिल हुए हैं।  वीडियो में अब्दुल रशीद बोल रहे हैं कि में पहले सरपंच था, लेकिन अब नहीं हूं। 

मेरा बेटा एसपीओ है उसका नाम वसीम राजा है। मैं उससे यहां माइक पर इस्तीफे का ऐलान कराऊंगा, जिससे पूरे गांव को पता चले कि उसने इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मैंने दो वर्ष पहले ही इस्तीफा दिया है। वायरल वीडियो में आतंकी उनसे कह रहा है कि जितने भी एसपीओ हैं वो अब नौकरी नहीं करेंगे। इसको लेकर हमने सख्त पाबंदियां लगाई है। 

अब उसका त्यागपत्र उनके पास घर में होना चाहिए, और मस्जिद से ऐलान कर नौकरी छोड़ने की बात कहे। वीडियो में आतंकी कह रहे हैं कि वह कभी भी किसी के घर आ सकते हैं, ऐसे में नौकरी का त्यागपत्र मौजूद होना चाहिए। अगर त्यागपत्र नहीं मिलेगा तो माफी नहीं मिलेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें