फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: आतंकियों ने एक और सरपंच को गोलियों से भूना

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में चौथे चरण के चुनाव से पहले आतंकियों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आतंकियों ने लगातार तीसरे सरपंच की जान ले ली है। बता दें कि सरपंच का संबंध नेशनल कांफ्रेंस पार्टी से था।
विज्ञापन


कल रात आतिंकयों ने सरपंच को उसी के घर में बंधक बनाया था। इसके बाद आज सुबह सरपंच गुलाम मोहम्मद का शव सोपोर के पास बरामद किया गया।

चुनाव से पहले लोगों को डराने के लिए ऐसा किया गया है। बता दें कि आतंकियों ने सरपंच और गांव वालों को चुनाव से दूर रहने की चेतावनी दी थी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

सरपंच गुलाम मोहम्मद सोपोर के तारजू इलाके में रहते थे। कल रात नौ बजे छह बंदूकधारी उनके घर में घुसते हुए देखे गए थे। इसकी सूचना पुलिस और सेना को दी गई थी।

सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अभ‌ियान चलाया और इलाके को सील करके सर्च ऑपरेशन शुरु किया। सर्च ऑपरेशन का अब तक कोई लाभ नहीं हुआ है।

आतंकी सरपंच की हत्या करके फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आतंकी इसी इलाके में छिपे हो सकते हैं तलाशी अभ‌ियान जारी है।

बता दें कि इससे पहले भी आतंकियों ने शोपियां के दो सरपंचों को गोलियों से भून दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें