फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आतंकियों ने पुलवामा को बना लिया गढ़, हर रोज हो रही दो से तीन आतंकी वारदातें

Wed, 25 Oct 2017 05:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
पुलवामा में घटती हैं हर दिन आतंकी घटनाएं - फोटो : demo photo
विज्ञापन
आतंकियों ने कश्मीर के पुलवामा जिले को आतंक का गढ़ बना लिया है। हर रोज आतंकी वारदातें हो रही हैं। अब तो आतंकियों ने नेताओं और युवतियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शोपियां और अनंतनाग सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद पर काफी हद तक काबू पाया है। साथ ही इन दोनों जिलों में सक्रिय कई आतंकी कमांडर मारे गए हैं। यही कारण है कि आतंकी अब पुलवामा जिले में अधिक सक्रिय हो गए हैं। 
विज्ञापन


पिछले दस दिन में पुलवामा में करीब एक दर्जन बड़ी आतंकी वारदातें हो चुकी हैं। जबकि छोटी मोटी घटनाएं हर रोज हो रही हैं। पुलवामा में स्थानीय लोगों को निशाना बनाकर भी आतंकी हमले कर रहे हैं। पिछले दस दिन में पुलवामा में ब्यूटी पार्लर, राह चलती युवतियों, एनसी, पीडीपी नेता के घरों पर हमले। पीडीपी के मंत्री पर ग्रेनेड हमले हुए हैं।

सरपंच की हत्या की गई। इसके बाद उत्तर प्रदेश के एक दुकानदार की हत्या कर दी गई। पुलवामा जिला का त्राल सबसे अधिक संवेदनशील बन गया है। सूत्रों की मानें तो आतंकियों से निपटने के लिए सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने पुलवामा में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। अपने स्थानीय नेटवर्क को अधिक सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें