घाटी में अलगाववादियों ने 27 अक्टूबर को बंद रखने का आह्वान किया है। उन्होंने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाने की अपील की है। हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष सैय्यद अली शाह गिलानी, हुर्रियत (म) के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक और जेकेएलएफ अध्यक्ष यासीन मलिक के नेतृत्व वाले ज्वाइंट रेजिस्टेंस लीडरशिप ने बंद की अपील की है। दरअसल 71 साल पहले 27 अक्टूबर 1947 को फौज को कश्मीर में तैनात किया गया था। तब से वह अलगाववादियों और आतंकवाद के खिलाफ जंग जारी रखे हुए है।