फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कुलगाम में आतंकियों ने सेना के कैंप पर किया ग्रेनेड हमला, स्नाइपर डॉग की मौत

Fri, 25 May 2018 10:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
indian army - फोटो : file photo
विज्ञापन

आतंकियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े कुलगाम में सेना के कैंप को निशाना बना कर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में सेना के किसी भी जवान के घायल होने की कोई खबर नहीं आई है। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के नेहमा इलाके में सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल के कैंप को निशाना बना कर ग्रेनेड दागा गया। इस हमले में  सेना के एक स्नाइपर डॉग की मौत हो गई। इसके साथ ही कैंप के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियों के सीसे टूट गए। हमले के तुरंत बाद आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन आतंकियों का कोई पता नहीं चल सका।
 
विज्ञापन



हथियार छिनैती की कोशिश नाकाम
कुलगाम जिले में आतंकियों ने शुक्त्रस्वार दोपहर पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश की। हालांकि सतर्क जवानों ने इस वारदात को नाकाम करते हुए आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुलगाम जिले के वानपोह ग्रिड स्टेशन के बास तैनात पुलिसकर्मी से दो आतंकियों ने हथियार छीनने की कोशिश की। सतर्क जवान ने तुरंत फायर करना शुरू कर दिया जिसके बाद आतंकी फरार हो गए। गौरतलब है कि आतंकियों ने रमजान के माह में करीब पांच हथियारों की छिनैती कर चुके हैं। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें