फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सीमावर्ती इलाकों में बनेंगे बार्डर भवन, युवाओं के लिए पुलिस में बनेगी अलग बटालियन

Fri, 25 May 2018 10:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महाबूबा मुफ्ती - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि सीमावर्ती इलाकों के युवाओं के लिए जेके पुलिस में बटालियन बनाने पर भी विचार किया जाएगा। इसके साथ ही सीमावर्ती इलाकों में बार्डर भवन बनाने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। इस भवन में लोग गोलाबारी के दौरान रह सकते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने मुआवजे पैकेज में पशुधन नुकसान को भी शामिल किया है। आईबी के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी एलओसी की तर्ज पर सुविधाएं देने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने आरएस पुरा में स्थानीय अस्पताल को उपकरणों और अधिक सुविधाएं के साथ ही पशु चिकित्सालय में सुविधाएं बढ़ाए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को जम्मू संभाग के आरएस पुरा, सांबा व अन्य सीमावर्ती स्थानों का दौरा किया। यह इलाके पिछले कुछ दिनों में पाक की गोलाबारी कारण गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने पाक की गोलीबारी से प्रभावित इलाकों में जाकर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाक की गोलीबारी से सीमांत इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ना रहा है। अब यह बंद होना चाहिए। उनके साथ पीएचई मंत्री शाम चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री डा. देवेंद्र मन्याल, विधायक डा. गगन भगत, मुख्य सचिव बीबी व्यास, डीजीपी डा. एसपी वैद समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

पाक सकारात्मक रुख अपनाए
उन्होंने पाक नेतृत्व से भी रमजान की भावना का सम्मान करते हुए हाल ही में केंद्र की ओर से घोषित रमजान में युद्धविराम के प्रति सकारात्मक रुख अख्तियार करने की अपील। उन्होंने कहा कि 2003 में युद्धविराम के बाद दोनों देश की सीमाओं पर एक दशक से भी अधिक समय तक पूरी तरह शांति कायम रही थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें