फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा के ख्रिव में छिपे हैं आतंकी, सेना ने संभाला मोर्चा, तलाशी अभियान जारी

Mon, 09 Dec 2019 12:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के ख्रिव इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना पर सेना तलाशी अभियान चला रही है। यह तलाशी अभियान बीती रात से चल रहा है। रात में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सेना पर फायरिंग भी की।

विज्ञापन


सुरक्षाबलों को रविवार को सूचना मिली की जिले के ख्रिव इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। जोकि अभी भी जारी है।

बताया जा रहा है कि रात में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। इसके साथ ही आतंकियों ने इलाके से भागने की कोशिश की। जिसे सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई कर नाकाम कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि इलाके में छिपे हुए आतंकियों की संख्या कितनी है, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके साथ ही अभी तक किसी भी आतंकी के पकड़े जाने की कोई सूचना नहीं है। सेना ने मोर्चा संभाल रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें