फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल में हिमस्खलन की चपेट में आए दस सुरक्षाकर्मी, जवानों की मुस्तैदी से टला बहुत बड़ा हादसा

Mon, 09 Dec 2019 10:58 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बर्फीला तूफान
विज्ञापन

कारगिल में सोमवार को बर्फीला तूफान आया। देखते ही देखते इसकी जद में दस जवान आ गए। सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू किया गया। जवानों की मुस्तैदी के चलते कोई अनहोनी नहीं हुई। सभी को सकुशल निकाल लिया गया है।

विज्ञापन


कारगिल में पुलिस की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान बर्फीला तूफान आने के बाद हुए हिमस्खलन से पुलिस की पूरी टीम इसका शिकार हुई। आनन-फानन में सेना ने बचाव कार्य शुरू किया। काफी देर तक चले ऑपरेशन के बाद सभी पुलिसकर्मियों को बचाया गया। सभी को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


इससे पहले इसी महीने की तीन तारीख को उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर अलग-अलग हुई हिमस्खलन की दो घटनाओं में चार जवान शहीद हो गए थे।

पहली घटना कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में हुई, जहां हिमस्खलन की चपेट में आने से चार जवान शहीद हो गए थे।

वहीं दूसरी घटना में बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर के बख्तूर इलाके में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया था।
 

यह भी पढ़ेंः   सीमा से सटे गावों का दर्द जानकर आंखें भर आएंगी, लोग बोले- या तो पाकिस्तान को खत्म करो या हमें जहर दो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें