फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आतंकियों ने शोपियां पुलिस स्टेशन पर की गोलीबारी, SSP का हमले से इनकार

Tue, 17 Apr 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया। आतंकी थाने पर हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने इलाके में आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


दरअसल दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों ने शोपियां पुलिस थाने पर हमला किया। आतंकियों ने थाने पर कई राउंड गोलीबारी की। इसके बाद आतंकी फरार हो गए। गोलीबारी में किसी नुकसान की खबर नहीं है। आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके को घेर लिया गया है।
हालांकि शोपियां के एसएसपी ने आतंकी हमले से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने में कोई आतंकवादी हमला नहीं हुआ। एसएसपी ने कहा कि यह एक घर की छत पर पत्थरों की आवाज थी। जो गोलीबारी की तरह ही लग रही थी। एसएसपी ने किसी भी तरह के आतंकवादी हमले से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें