फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baramulla Attack: नाका पार्टी पर आतंकी हमला, एक एसपीओ और सीआरपीएफ के दो जवान शहीद

Mon, 17 Aug 2020 10:04 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
शहीद जवान खुर्शीद खान और शर्मा लवकुश सुदर्शन - फोटो : @crpfindia
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की नापाक हरकत की है। बारामुला के क्रेरी क्षेत्र में सीआरपीएफ और पुलिस की नाका पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ और सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


आईजी कश्मीर जोन ने बताया कि आतंकियों ने क्रेरी क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर फायरिंग की। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ और सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं।

सीआरपीएफ के शहीद होने वाले जवानों में खुर्शीद खान और शर्मा लवकुश सुदर्शन शामिल हैं। दोनों जवान मूल रूप से बिहार के निवासी थे। सीआरपीएफ ने एक ट्वीट में कहा कि हम शहीद जवान खुर्शीद खान और शर्मा लवकुश सुदर्शन की वीरता और दृढ़ता के प्रति समर्पण को सलाम करते हैं। जोकि बारामुला में आतंकवादी हमले का बहादुरी से प्रतिकार करते हुए शहीद हो गए। हम अपने बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन




यह भी पढ़ेंः जम्मू में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन ने मचाई तबाही, मलबे में समा गईं गाड़ियां, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

वहीं इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बारामुला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने एक आतंकी को मार गिराया है।

मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। कश्मीर जोन के आईजी ने बताया कि मारा गया आतंकी बारामुला में हुए हमले में शामिल था। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ और सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हुए हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें