फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir : अब कुपवाड़ा में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सामाजिक कार्यकर्ता पर गोली चलाई; अस्पताल में भर्ती

Sun, 27 Apr 2025 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुपवाड़ा

सार

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा गोली मारे जाने से 45 वर्षीय एक सामाजिक कार्यकर्ता घायल हो गया, अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक, FILE - फोटो : साकिव नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले के बाद अब आतंकियों ने कुपवाड़ा में हमला किया है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा गोली मारे जाने से 45 वर्षीय एक सामाजिक कार्यकर्ता घायल हो गया, अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

पाकिस्तान की हिरासत में BSF जवान: 48 घंटे बीते... सैनिक को छोड़ने के लिए तैयार नहीं पाक रेंजर्स, किस हाल में होगा पीके?
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शनिवार देर रात कंडी खास स्थित आवास में गुलाम रसूल मगरे पर गोली चलाई। मगरे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आतंकवादियों ने सामाजिक कार्यकर्ता को क्यों निशाना बनाया।
विज्ञापन


आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम
इससे पहले दिन में आतंकियों ने बड़ी तैयारी के साथ घुसपैठ की कोशिश की जो नाकाम कर दी गई। कुपवाड़ा के मच्छिल सेक्टर में आतंकी ठिकाने से शनिवार को बरामद हुईं पांच एके-47 राइफलों, पिस्तौल और एके-47 व अमेरिकी एम-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल की गोलियों के जखीरे इसकी पुष्टि करते हैं। पिछले महीने कठुआ जिले के सुफैन में मुठभेड़ के दौरान घंटों हुई गोलीबारी ने यह संकेत दे दिया था कि घुसपैठ करने वाले आतंकियों के पास बड़े पैमाने पर हथियार और गोला बारूद है।

आतंकियों के मंसूबे पर फेरा पानी
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में आतंकवादियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेरते हुए सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त कार्रवाई में आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया। उन्होंने बताया कि पुख्ता सूचना पर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेना की 12 सिखली इकाई ने मच्छिल सेक्टर में समशा बेहक वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। सेडोरी नाले के आतंकवादी ठिकाने का पता चला। यहां से हुई हथियारों की बरामदगी सुरक्षाबलों के लिए महत्वपूर्ण सफलता है।
विज्ञापन


अमेरिकी कार्बाइन एम-4 की गोलियां बरामद...आतंकियों के समूह में स्नाइपर भी हैं
पांच एके-47 राइफलें, एके-47 राइफल की आठ मैगजीन, एक पिस्तौल, पिस्तौल की एक मैगजीन, एके-47 के 660 गोलियां, पिस्तौल की गोलियां और एम4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल की 50 गोलियां बरामद हुईं। सुफैन के बाद किश्तवाड़ में हुई मुठभेड़ में साफ हुआ था कि आतंकी अमेरिकी एम-4 असॉल्ट राइफल का स्नाइपर हमले के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इन राइफलों पर स्नाइपर हमले में इस्तेमाल होने वाले उपकरण लगे पाए गए थे। नई बरामदगी से साफ है कि आतंकियों की हर टोली में स्नाइपर शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें